Hamirpur News: सूना घर पाकर फांसी के फंदे में झूली छात्रा
हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के वार्ड संख्या दो भगत सिंह नगर में कक्षा 11 की छात्रा ने सूना घर पाकर अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां के मजदूरी करके घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बाबा की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कस्बे के वार्ड संख्या दो के निवासी रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नातिन पुष्पा ने सूना घर पाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय मृतका की मां रानी देवी फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। पिता की 15 वर्ष पूर्व सर्पदंश से मौत हो चुकी है। मां के घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.