हमीरपुर, सितम्बर 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। 24 सितंबर को सुमेरपुर कस्बे में हाईवे किनारे बेहोशी हालत में मिले होमगार्ड की इलाज के दौरान पांचवें दिन कानपुर में मौत हो गई। परिजन शव लेकर हमीरपुर आ गए। होमगार्ड के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।मौदहा कस्बे के बीएसएनल टॉवर पिपरौंदा मार्ग निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड नर्मदा प्रसाद शुक्ला की थाना ललपुरा में तैनाती थी। 24 सितंबर को नर्मदा को सुमेरपुर कस्बे में थाने के पास ही सड़क किनारे बेहोशी हालत में मिले थे। पुलिस की मदद से होमगार्ड को पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया था। होमगार्ड के पुत्र शशांक ने बताया कि सोमवार को तड़के इलाज के दौरान पिता की कानपुर के अस्पताल में म...