हमीरपुर, अगस्त 10 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। अपराधी की तलाश करने आई कानपुर कमिश्नरेट की एसओजी टीम ने कस्बे के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के आवास में घुसने का प्रयास किया। घर पर मौजूद महिलाओं के विरोध करने पर टीम बैरंग लौट गई। हालांकि व्यापारी परिवार को तब तक नहीं पता था कि यह पुलिस की टीम है। पुलिस से शिकायत के बाद पता चला कि कानपुर की एसओजी टीम थी। बगैर सूचना के घर के अंदर दाखिल होने पर व्यापारी बंधुओं ने नाराजगी जाहिर की है।

व्यापारी का परिचय कस्बे के स्टेशन रोड निवासी राजू गुप्ता का सरिया का थोक का व्यापार है। इनके अन्य भाइयों का बाइक एजेंसी, टायर एजेंसी और मार्बल टाइल्स एजेंसी का थोक का कारोबार है। रविवार की शाम करीब सात बजे तीनों भाई अपने-अपने प्रतिष्ठानों में मौजूद थे। इसी बीच कानपुर से एसओजी टीम इन भाइयों के स्टेशन मा...