हमीरपुर, नवम्बर 5 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। श्री राठ रामलीला सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मेला महोत्सव में बुधवार रात सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। वृंदावन के कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। लीला का आनंद लेने के लिए कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दर्शक डटे रहे। रामलीला मंचन में रावण द्वारा माता सीता का हरण किए जाने के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण उनकी खोज में वन-वन भटकते हुए ऋष्यमूक पर्वत के समीप पहुंचते हैं। वहां उनकी मुलाकात हनुमान के माध्यम से सुग्रीव से होती है। सुग्रीव भगवान श्रीराम को अपने बड़े भाई बाली द्वारा किए गए अन्याय और अपने राज्य से निकाले जाने की पूरी कहानी बताते हैं। इसके बाद भगवान श्रीराम ...