हमीरपुर, अक्टूबर 26 -- Hamirpur News: मुस्करा। ब्लॉक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों रूरीपारा, बिवांर, गहरौली और सीएचसी इमिलिया का सीएमओ डॉ.अलका शुक्ला औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चारों केंद्रों पर डॉक्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर, इमरजेंसी सेवा व रात में मरीजों को मिल रही सुविधा, प्रसव कक्ष, वार्ड और ओपीडी की व्यवस्था, दवा भंडार में दवाओं की उपलब्धता व एक्सपायरी, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की स्थिति, रजिस्टरों का रखरखाव की बारीकी से जांच की। सीएमओ ने केंद्रों पर भर्ती मरीजों और तीमारदारों से भी बातचीत की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर डॉक्टर मिल रहे हैं या नहीं, दवाएं बाहर से तो नहीं लिखी जा रही हैं और स्टाफ का व्यवहार कैसा है...