Hamirpur News: सिलेंडर में लीकेज से मकान में लगी आग, गृहस्थी खाक
हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में बीती रात गैस सिलेंडर की लीकेज से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान और गेहूं जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान होने की आशंका है।ग्राम मदारपुर निवासी बबलू के घर में गैस सिलेंडर की लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे देख ग्रामीणों ने पहुंचकर मस्जिद के नल से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान और गेहूं जलकर राख हो चुका था।इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.