हमीरपुर, सितम्बर 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक में वृक्षारोपण की प्रगति एवं पौधों की जीविता, जियो-टैगिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा नदी पुनरुद्धार से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पौधों की जीविता (सर्वाइवल रेट) पर विशेष जोर दिया गया। प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र के दो स्थलों पर रोपे गए कुल 15,323 पौधों में से 15,150 पौधे सुरक्षित पाए गए। इसी प्रकार चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ के परिसर में रोपे गए 100 पौधों में से 94 पौधे जीवित पाए गए। यह भी पढ़ें- कछुआ तालाब का सुंदरीकरण करने के निर्देशबेटक में निर्देश सीडीओ ने न...