Hamirpur News: सावन की पहली झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत
हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कमजोर मानसून के बीच मंगलवार को सावन की पहली झमाझम बारिश से जनमानस को बड़ी राहत मिली। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरों पर बारिश की बूंदों से सुकून तैरने लगा। आधे घंटे तक झमाझम बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कुल 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि इस साल जून और जुलाई में औसत से भी कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। कई दिनों से रोज आसमान पर बादलों का डेरा था, मगर बारिश का अतापता नहीं था। मंगलवार को भी सारा दिन लोगों को गर्मी ने बेहाल कर रखा था। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई त्थी, लेकिन शाम होते-होते बादल जमकर बरसे। इस साल मानसून की कमजोरी की वजह से लोगों को खासी निराशा हाथ लगी है। किसान भी उम्मीदों के मुताबिक बारिश न होने से परेशान था। जून और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.