हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रशासन का दावा है कि वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में जनवरी से जुलाई तक सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटनाओं में मृतकों तथा घायलों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई 2025 के दौरान जनपद में कुल 251 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह संख्या घटकर 179 रह गई। इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में 72 मामलों की कमी अर्थात लगभग 28.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2025 में जनवरी से जुलाई तक सड़क दुर्घटनाओं में 139 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह ...