Hamirpur News: सागर हाईवे में कार की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत
हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। प्लॉट देखने जा रहे बैंक कर्मी व ई-रिक्शा को कानपुर-सागर हाईवे पर तड़के अगला टायर फटने से एक कार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में जा घुसी। इस घटना में बैंक कर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।कस्बे के मराठीपुरा निवासी 55 वर्षीय ब्रजेश शर्मा उर्फ काका नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित आर्यावर्त बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को तड़के 5.30 बजे वह बड़े चौराहे के पास स्थित अपने प्लॉट को देखने जा रहे थे, तभी मंडी समिति के आगे कानपुर की ओर से आ रही एक कार का टायर फटने से वह बेकाबू हो गई और हाईवे किनारे पैदल जा रहे बृजेश व बगल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.