Hamirpur News: साइकिल सवार छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कॉलेज से घर आ रहे साइकिल सवार छात्र को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के देवगांव मार्ग में राधे-राधे पैलेस के पीछे रहने वाले रामनरायन प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र कस्बे के रोटीराम इंटर कॉलेज में कक्षा 6 में पढ़ता है। सोमवार को करीब 1.30 बजे वह कॉलेज से साइकिल से घर लौट रहा था। देवगांव मार्ग में राधे-राधे पैलेस के समीप बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर एवं चेहरे में गंभीर चोटें लगी है। छात्र के पिता ने बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है。
गोवंश की मौत भरुआ सुमेरपुर। सोमवार की रात नेहा चौराहा के पास एक गोवंश को अज्ञात वाहन ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.