Hamirpur News: सहकारी क्रय-विक्रय भवन दे रहा हादसे को दावत
हमीरपुर, अक्टूबर 13 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बा स्थित सहकारी क्रय-विक्रय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां पर बने आफिस की छत का बड़ा हिस्सा छतिग्रस्त होकर लगातार गिर रहा है। जिससे कभी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बाद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मौदहा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को सहकारिता का लाभ प्रदान करने के लिए सात दशक पूर्व क्रय-विक्रय भवन का निर्माण हुआ था। वर्तमान में यह भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सबसे बुरी स्थिति यहां पर बने आफिस की है। इस आफिस में ईंटों की छत पड़ी है धीरे-धीरे करके इसका बड़ा हिस्सा टूट कर गिर चुका है। बीते वर्ष इस छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिरने से आफिस में मौजूद कई कर्मचारी बाल-बाल बचे थे।
जर्जर छत से हादसे का खतरा यहां तैनात कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.