Hamirpur News: ससुराल में रह रहे अधेड़ की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव
हमीरपुर, जुलाई 26 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। दस दिनों से ससुराल में रह रहे अधेड़ शख्स की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। रविवार की शाम अधेड़ गांव बाहर संदिग्धावस्था में पड़ा मिला था। जिसे उसका ससुर 108 एंबुलेंस से लादकर सीएचसी पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। जनपद जालौन के थाना कदौरा के रैला गांव निवासी 52 वर्षीय संग्राम सिंह की थाना सिसोलर के भटुरी गांव में ससुराल है। ससुर रामगोपाल ने बताया कि दिस दिन पूर्व दामाद ससुराल आया था। तब से यहीं रह रहा था। रविवार की शाम करीब छह बजे के आसपास वह गांव से एक किमी दूर सिसोलर-भटुरी मार्ग पर सड़क किनारे संदिग्धावस्था में पड़ा था। उसके शरीर में कोई हरकत भी नहीं हो रही थी। सूचना मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.