हमीरपुर, सितम्बर 30 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के रिठारी गांव ससुराल आए दामाद की पानी से भरे गड्ढे में बाइक सहित डूबकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार की देर शाम हुआ। सूचना मिलने पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गड्ढे से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिपवार में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी राजा सिंह कुशवाहा का 43 वर्षीय दामाद विमल कुशवाहा अपनी पत्नी शीलता को लेने मंगलवार को गांव आया था। वह घाटमपुर थानाक्षेत्र के कमंडलपुर गांव का निवासी था। राजा सिंह के पारिवारिक भाई चकोठी गांव में रहते है। विमल मंगलवार शाम को अपनी बाइक से चकोठी गांव उन्हीं से मिलने गया था। रात आठ बजे के आसपास रिठारी वापस आते समय विमल की...