हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: कुरारा। कस्बा कुरारा के मनकी तिराहा के समीप सवारी लेकर डामर गांव तरफ जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रिक्शा चालक सहित छात्राएं घायल हो गई। कस्बा कुरारा से डामर गांव तरफ जा रहे ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ने से सड़क में पलट गया। रिक्शा में सवार 16 वर्षीय अंजली पुत्री रवींद्र सिंह, 15 वर्षीय सृष्टि पुत्री राघवेंद्र निवासी डामर व 16 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री जितेंद्र कुमार, 16 वर्षीय प्रतीक्षा पुत्री मनोज कुमार सरसई, रिक्शा चालक 28 वर्षीय भरत कुमार पुत्र कल्लू निवासी ज़ख़ेला तथा 45 वर्षीय गोमती पत्नी विनोद के हाथ में चोट होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...