हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सल्फास खाने से एक युवक की मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि एक विवाहिता को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।मौदहा कोतवाली के हुसैना गांव निवासी 25 वर्षीय रामबरन पुत्र फूल सिंह ने घरेलू कारणों से सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव निवासी 25 वर्षीय शहीदन पत्नी निसार अली ने भी घरेलू कारणों से सल्फास की टिकिया खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया...