हमीरपुर, सितम्बर 7 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। रिठारी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे बिजली के खंभे के सर्पोट वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय ग्रामीण झुलस गया। हादसे में उसके हाथ की हथेली जल गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कुरारा प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। कुरारा विकासक्षेत्र के रिठारी गांव में रविवार रात करीब 9 52 वर्षीय दयाराम गांव में अपनी गायो को हांक रहा था। इसी दौरान वहां बिजली के खंभे के सर्पोट वायर के संपर्क में आ गए। गांव में लगी विद्युत लाइन से खंभे में अर्थिंग का तार आने के कारण उसमें करंट उतर गया था। खंभे की चपेट में आते ही दयाराम की हाथ की हथेली करंट से झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दयाराम को तत्काल प्राइवेट ...