Hamirpur News: सरीला वन रेंज में हरे पेड़ों पर चल रहा कुल्हाड़ा
हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सरीला वन रेंज में हरे पेड़ों और झाड़ियों को नुकसान पहुंचाकर वन संपदा के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में हरी झाड़ियां भरकर ले जाई जा रही हैं। इन झाड़ियों को जलालपुर पुल पार कर जालौन जनपद में संचालित खदानों तक पहुंचाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं सरीला-बिवांर मार्ग पर रात के समय लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में हरियाली को नुकसान पहुंचाए जाने पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि वन संपदा का परिवहन नियमानुसार नहीं हो रहा है, तो दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से झाड़ियों की ढुलाई कैसे की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.