Hamirpur News: सरकारी जमीन में अवैध कब्जे पर चला बुल्डोजर
हमीरपुर, जुलाई 16 -- Hamirpur News: मौदहा। गुरुवार को नगर की मंडी समिति के सामने स्थित सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया और भूमि को कब्जामुक्त कर सरकारी संपत्ति के रूप में सुरक्षित कराया। मौदहा तहसील के रागौल निवासी वारिस पुत्र अब्दुल ताहिर द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। मामले की जांच और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया। गुरुवार सुबह उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण हटाया गया और भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सदर लेखपाल अवनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी चंद्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.