हमीरपुर, अक्टूबर 29 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। रात के अंधेरे में सरकारी चावल को सामान्य बोरों में भरकर बाहर भेजने की कोशिश में मौदहा मंडी समिति का एक आढ़ती धर लिया गया। देर रात एसडीएम ने पुलिस बल और पूर्ति विभाग की टीम के साथ मंडी समिति में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। मौके से एक डीसीएम में 250 कुंतल सरकारी राशन बरामद किया गया है, जिसे सामान्य बोरों में भरकर बाहर भेजा जा रहा था। इस कार्रवाई से मंडी के अंदर चलने वाले इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी व्याप्त है। अभी कुछ और लोग रडार पर है।एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंडी समिति के कुछ आढ़ती सरकारी चावल को इकट्ठा करके बाहर भेजते हैं। बुधवार की रात भी मंडी समिति के अंदर यही हो रहा था। सूचना के बाद उन्होंने सीओ राजकुमार पांडेय और पूर्ति निरीक्षक कमल और आशुतोष क...