हमीरपुर, अक्टूबर 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिश के अन्तर्गत समूह सखियों ने दिए ज्ञापन में बताया कि उन्हें काम के अनुरूप उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, कार्य में सुविधा के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराने और मोबाइल रिचार्ज का खर्च दिए जाने, समूह सखियों का भुगतान किसी अन्य माध्यम के बजाय सीधे उनके बैंक खातों में भेजने, प्रत्येक समूह सखी का 10 लाख का दुर्घटना बीमा कराने ...