Hamirpur News: समाधान दिवस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
हमीरपुर, अक्टूबर 3 -- Hamirpur News: मौदहा। तहसील परिसर में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब पति व ससुरालजनों से परेशान महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला के हाथ में ज्वलनशील पदार्थ देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और बिना समय गंवाए तत्काल उसे छीन लिया। घटना के बाद तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। कस्बा निवासी बदरुन्निशा नामक महिला अपनी समस्या लेकर डीएम के समाधान दिवस में पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि मैं पति और ससुरालजनों की प्रताड़ना से परेशान है और लंबे समय से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हूं। इसी दौरान उसने अपने साथ लाए ज्वलनशील पदार्थ से आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला को रोक लिया गया और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.