हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा विकासक्षेत्र के ग्राम मदारपुर में गांव को जाने वाली सड़क के दोनों ओर उगी बबूल की झाड़ियां और पेड़ों की शाखाएं राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थीं। समाजसेवी संगठनों ने झाड़ियों की छटाई कर राहगीरों का रास्ता सुगम बनाया है। सामाजिक कर्ता गुल मुहम्मद उर्फ मदारी ने जनसेवा की भावना के साथ पहल करते हुए सड़क के दोनों ओर फैली झाड़ियों और पेड़ों की शाखाओं को कटवाने का कार्य कराया। झाड़ियां हटने के बाद सड़क पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और सुरक्षित हो गया है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग की सफाई की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। समाजसेवी गुल मुहम्मद उर्फ मदारी की इस पहल से न केवल गांव के लोगों को सुविधा मिली है, बल्कि संभावित हादसों की आशं...