Hamirpur News: सप्तमी पर चौरा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हमीरपुर, अक्टूबर 17 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। नवरात्र की सप्तमी पर देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही घर-घर कन्या भोज का सिलसिला शुरू हो गया। उधर देवी पांडालों में भी भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना में उमड़े श्रद्धालुचौरा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु शारदीय नवरात्र अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जिसके साथ ही शनिवार को मुख्यालय स्थित चौरा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवी मां का पूजन अर्चन करने के बाद कन्याओं को भोजन कराया। दोपहर के समय मंदिर परिसर में कथा व मुंडन संस्कारों की धूम मची रही। जिससे मंदिर परिसर पूरे दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.