हमीरपुर, अक्टूबर 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच राठ में दो स्थानों पर सीईसी का पुतला फूंकने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 14 सपाइयों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 30 से 40 अज्ञात व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है। पुलिस का दावा है कि सीईसी के पुतला दहन के दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित एक उपनिरीक्षक के हाथ पुतले को बुझाने में झुलस गए। बता दें कि इस वक्त सीईसी के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला बोल प्रदर्शन जारी है। बुधवार को राठ कस्बे में सपाइयों ने अलग-अलग दो स्थानों पर सीईसी का पुतला फूंके थे। यह भी पढ़ें- सीईसी के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, राठ में पुतला फूंका पुलिस से सपाइयों की नोकझोंक भी हुई थी। पुतला दहन के बाद पुलिस ने इसमें सपाइयों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 285 और 189 (2) ...