Hamirpur News: सदर विधायक ने चंद्रावल में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना
हमीरपुर, सितम्बर 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर। चंद्रावल नदी में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद की आश्वासन दिया। बता दें कि रविवार को दिन में चंद्रावल नदी में नहाते समय परछछ गांव की 11 वर्षीय अंशिका पुत्री कमलेश भुर्जी और सात वर्षीय अंश पुत्र जय सिंह कुशवाहा की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि नीलम पत्नी कमलेश कुशवाहा, इसकी दो पुत्रियों नौ वर्षीय पूर्ति व आठ वर्षीय प्रांशी व जय सिंह की 12 वर्षीय पुत्री खुशी को बचा लिया गया था। मंगलवार को सदर विधायक परछछ गांव पहुंचे और मृतक बच्चों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ एसडीएम करनवीर सिंह भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.