Hamirpur News: सदर विधायक के गांव के नलकूप की मोटर फुंकी, पानी का संकट
हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। नलकूप का मोटर फुंकने से सदर विधायक के पैतृक गांव पौथिया में इस वक्त पीने के पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीण हैंडपंपों से पानी भर रहे हैं। करीब एक हजार उपभोक्ताओं के घरों में पानी नहीं पहुंचा है। बुधवार की रात पुरानी टंकी का मोटर फुंकने से पौथिया गांव के एक हजार से अधिक जल संस्थान के उपभोक्ताओं को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह से हैंडपंपों में लंबी कतारें लगाकर ग्रामीण पानी भरने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी टंकी की अक्सर महीने दो महीने में मोटर फुंकती रहती है। विभागीय अधिकारी पुरानी मोटर को ठीक करवाकर नलकूप का संचालन शुरू करा देते हैं। इससे समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है。
पानी की समस्या गांव निवासी नत्थू शिवहरे ने बताया पिछले 27 जून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.