Hamirpur News: सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से खाद संकट
हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। साधन समिति सचिव परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं तालाबंदी के ऐलान के बाद जनपद की सभी साधन सहकारी समितियों में ताले लटक गए हैं। बिवांर कस्बे की मौदहा रोड स्थित बिवांर पैक्स और रूरीपारा पैक्स सहित दोनों समितियों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि मांगे पूरी न होने तक लखनऊ के इको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और समितियों में तालाबंदी रहेगी। इस समय रबी सीजन की बुआई जोरों पर है और डीएपी खाद की सबसे ज्यादा जरूरत है। दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान खाद के लिए इन दोनों समितियों पर निर्भर हैं। समितियां बंद होने से किसान निजी दुकानों पर महंगे दाम पर खाद लेने को मजबूर हैं।सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पैक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.