हमीरपुर, जुलाई 11 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। रविवार को जिले में होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ की वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमत्री श्याम बिहारी गुप्ता की अगुवाई में कनौटा स्थित चार एकड़ जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव चंद्रावल नदी किनारे पौधरोपण करेंगे। शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रविवार को कनौटा स्थित चार एकड़ भूमि में वृक्षारोपण महायज्ञ होगा। जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 73 लाख 21 हजार 300 पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जनसहभागिता के साथ उत्सव के रूप में आयोजित करें वृक्षारोपण महायज्ञ: योगेश कुमार जिसे ...