हमीरपुर, जुलाई 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर। यमुना एवं बेतवा नदियों में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर तथा बाढ़ के दौरान प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हमीरपुर में प्रशासनिक कक्ष संख्या-8 में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा। कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 05282-221081 है, जिस पर आमजन बाढ़ संबंधी सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। सदर तहसीलदार ने बताया कि कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। प्रथम पाली (सुबह सात से रात सात बजे तक) में संग्रह अमीन राजेश मिश्रा (मो. 8115066927) एवं अजय कुमार (मो. 9838901924) तैनात रहेंगे। द्वितीय पाली (रात सात बजे से सुबह सात बजे तक) में केशव नारायण (मो. 9452771070) जगमोहन (मो. 9450997756) अप...