Hamirpur News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
हमीरपुर, जुलाई 2 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में संचालित फैक्ट्री में बुधवार की रात क्रेन मशीन चलाते समय एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फैक्ट्री प्रबंधन रात में ही मजदूर को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि क्रेन मशीन का कुंदा लगने से मजदूर की मौत हुई। प्रबंधन ने बिना परिजनों को सूचना दिए मजदूर को अस्पताल लाकर छोड़ दिया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। थानाक्षेत्र के सौंखर ग्राम प्रधान कप्तान सिंह यादव ने बताया कि उसका 32 वर्षीय चचेरा भाई राजकुमार यादव करीब 12 सालों से क्रेन चलाने का काम कर रहा था। बुधवार की रात में क्रेन चलाते समय वह हादसे का शिकार हो गया और क्रेन का कुंडा उसके सिर पर लग गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.