Hamirpur News: संदिग्ध हालात में बड़ी बेटी के साथ मां ने खाया जहर, दोनों रेफर
हमीरपुर, जुलाई 4 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। घरेलू कलह के चलते एक महिला ने शनिवार की दोपहर अपनी चार साल की बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन बेटियां होने के बाद से दंपति के बीच आए दिन तकरार होने लगी थी। छोटी बेटी की उम्र महज डेढ़ माह है। इसी से क्षुब्ध होकर महिला ने उक्त कदम उठाया है। कोतवाली क्षेत्र के बिहरका गांव निवासी श्यामबाबू की 28 वर्षीय पत्नी सुशीला ने शनिवार को दिन के 12 बजे के आसपास अपनी चार वर्षीय बड़ी बेटी निधि को जहरीला पदार्थ खिला दिया। फिर स्वयं सुशीला ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे मां-बेटी दोनों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.