Hamirpur News: संकुलस्तरीय आचार्य प्रशिक्षण का हुआ समापन
हमीरपुर, अगस्त 31 -- Hamirpur News: राठ। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में संकुलस्तरीय आचार्य प्रशिक्षण एवं विकास वर्ग का दूसरे दिन समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम बुधौलिया रहे। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख हीरालाल ने कहा कि हमें छात्रों में अनुशासन, लगन आदि बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। हर माता-पिता विद्या मंदिर में अपने बच्चों को इसलिए भेजते हैं कि यहां अच्छे संस्कार मिलेंगे, पढ़ाई के साथ-साथ हमें संस्कार पक्ष को भी मजबूत करना है। प्रबंधक केजी अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केजी अग्रवाल, प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी, कुरारा, मौदहा, हमीरपुर, सुमन भारती बालिका विद्या मंदिर आदि के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.