हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कम्हरिया गांव निवासी प्यारी के घर में रविवार देर रात बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...