Hamirpur News: शॉर्ट सर्किट से घर में आग, गृहस्वामी की पत्नी और भतीजा झुलसे
हमीरपुर, नवम्बर 3 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बे के पूर्वी तरौस मोहल्ले में मंगलवार की सुबह 10 बजे रिहायशी मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी की पत्नी और भतीजा झुलस गए है, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना पर दमकल दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
शॉर्ट सर्किट से दोनों भाइयों के मकानों में लगी आग कस्बे के पूर्वी तरौस निवासी जमील खान के दो पुत्र जलील और खलील खान का परिवार संयुक्त रूप से एक ही मकान में रहता है। मंगलवार की सुबह सब कुछ सामान्य था। तभी 10 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट के कारण खलील के हिस्से वाले घर में आग लग गई, जो देखते ही देखते जलील के हिस्से वाले घर में भी पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.