Hamirpur News: शॉर्टसर्किट से जूतों-चप्पल से भरा लोडर फुंका
हमीरपुर, जुलाई 4 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। लोडर के रेजिरेटर में हुए शॉर्टसर्किट के कारण एक खड़े लोडर में अचानक आग लग गई। घटना के समय लोडर मालिक नलकूप से पानी लेने गया था। लोडर में जूते-चप्पल लोड थे, जो लोडर सहित खाक हो गए। इससे लोडर मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। थानाक्षेत्र के उमरी गांव निवासी शिवपूजन सविता आसपास के गांवों में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में जूता-चप्पल की दुकान लगाता है। शनिवार सुबह शिवपूजन मुस्करा थाना के मसगांव गांव में लगने वाली सप्ताहिक बाजार में अपने लोडर में जूता-चप्पल लादकर दुकान लगाने गया था। सुबह करीब 11 बजे बाजार से वापस गांव लौट रहा था। लोडर जैसे ही इमिलिया-उमरी गांव के बीच जीतेंद्र सिंह के खेतों के पास पहुंचा है, तभी उसके रेजिरेटर में हीट होने से शार्टसर्किट हो गया। शिवपूजन सड़क किनारे लोडर खड़ा करके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.