हमीरपुर, नवम्बर 3 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर ब्लाक के पौथिया गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में डीएम अशोक कुमार के औचक निरीक्षण ने न सिर्फ शिक्षण व्यवस्था बल्कि विद्यालय के अंदर की स्थिति की पोल खोलकर रख दी। यह गांव सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति का पैतृक गांव हैं। विद्यालय में बच्चों की न सिर्फ शैक्षणिक स्थिति बल्कि साफ-सफाई की हालत खस्ता थी। निरीक्षण के दौरान डीएम अशोक कुमार ने विद्यालय में शैक्षिक एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता एवं वितरण, बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार दूध एवं फल उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन, रसोइयों के मानदेय भुगतान, फर्नीचर की उपलब्धता तथा शिक्षण कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्...