हमीरपुर, अक्टूबर 26 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। रविवार की रात शिव बारात निकलने के साथ ही ऐतिहासिक रामलीला मेला की शुरुआत हो गई है। बारात में घोड़े, सॉन्ग तमाशे, झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रविवार की रात छोटी बारात के रूप में शिव की बारात निकाली गई। इसके साथ ही ऐतिहासिक रामलीला मेला की शुरुआत हो गई है। वृंदावन के कलाकारों ने जीवन्त अभिनय दिखाये। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने शिव भगवान की आरती उतारकर बारात की शुरुआत की। बारात में घोड़े, भारत माता, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न स्वरूप की झांकियां मां शारदा बालिका मंदिर की छात्राओं द्वारा सजायी गई। रामलीला मैदान से निकली बारात का खुशीपुरा, चौबट्टा, कोटबाजार, नगायच चौराहा से होती हुई देर रात रामलीला मैदान में पहुंचकर समापन हुआ। सड़क किनारे, घर की छतों पर खड़े होकर लोग बारात देख रहे थे...