Hamirpur News: शिविर में छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी
हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के गायत्री विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीएलवी गणेश सिंह ने तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण योजना 2015 के संबंध में विधिक जानकारी विस्तार से दी। पीएलवी गणेश सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण से प्रभावित कमजोर महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कानूनी सहायता, सामाजिक सुरक्षा, बचाव, मुआवजा और पुर्नवास आदि प्रदान कर मुख्य धारा में लाना है। इस अवसर पर डॉ.जितेन्द्र सागर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का परामर्श दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.