हमीरपुर, जुलाई 17 -- Hamirpur News: राठ। रामजानकी मंदिर के बाहर चबूतरे पर स्थित शिवपिंडी को दूसरे समुदाय के युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुजारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मझगवां थानाक्षेत्र के नौरंगा गांव में रामजानकी मंदिर है। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह वह पूजा-अर्चना कर दोपहर बाद घर चले गए। तभी मंदिर के बाहर चबूतरे पर बने शिवपिंडी को दूसरे समुदाय के युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शिवपिंडी के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उसके घर उलहाना देने पहुंच गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लिया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। मंदिर क...