Hamirpur News: शिवनी में गेस्ट हाउस के सामने पाइप लाइन लीकेज
हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: कुरारा। विकासक्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवनी में गेस्ट हाउस के सामने मेन सड़क में नमामि गंगे पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण जलभराव हो रहा है। इसके चलते वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवनी गांव में स्थित सड़क किनारे गेस्ट हाउस के पास नमामि गंगे योजना की पाइप लाइन लीकेज होने के चलते मेन सड़क में जलभराव हो रहा है। जिससे सड़क ख़राब हो रही है। जलभराव होने से मनकी गांव जाने वाले वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि पानी लीकेज होने के कारण बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने लीकेज ठीक कराए जाने की मांग नमामि गंगे अवर अभियंता से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.