हमीरपुर, जुलाई 2 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मौदहा ब्लाक की ग्राम पंचायत किसवाही के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षण कार्य के दौरान अचानक अनुदेशक बेहोश होकर कक्ष में गिर पड़ा। प्रधान ने एंबुलेंस की मदद से अनुदेशक को प्रधानाध्यापक के साथ उपचार के लिए पीएचसी भेजकर परिजनों को सूचित किया। पीएचसी में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अनुदेशक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं इकलौते पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गया है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करके शव गांव लेकर लौट गए हैं। थानाक्षेत्र के पंधरी गांव निवासी राजकिशोर सोनी का 53 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार उर्फ विजय सोनी मौदहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत किसवाही के जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक पद पर तैनात थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जेएम कॉलेज की वरिष्ठ शि...