Hamirpur News: शिक्षकों पर फायर करने वाले पर एफआईआर दर्ज, तलाश तेज
हमीरपुर, जुलाई 8 -- Hamirpur News: मौदहा। बाइक से विद्यालय जा रहे शिक्षकों के ऊपर फायर करने वाले अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नगर के मराठीपुरा निवासी राजेंद्र गोस्वामी प्रतिदिन की तरह मंगलवार को अपने शिक्षक साथी अवध बिहारी पटैरिया को बाइक में बैठाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय पढ़ोरी जा रहे थे, तभी सिसोलर मार्ग पर पीछे से आ रहे एक बाइक में सवार तीन युवकों में से एक युवक ने शिक्षकों पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें दोनों शिक्षक बाल-बाल बचे थे। इसकी शिकायत पीड़ित शिक्षकों ने कोतवाली पुलिस से की थी। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा रिपोर्ट ना लिखने पर शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। जिसके चलते तीन दर्जन से अधिक शिक्षक बुधवार को कोतवाली पहुंच गए। शिक्षकों का आक्रोश देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मामला दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.