Hamirpur News: शिकंजा कसा तो बढ़े कोचिंग सेंटरों के रजिस्ट्रेशन
हमीरपुर, जुलाई 18 -- Hamirpur News: हमीरपुर। देश-प्रदेश में हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य बहुमंजिला कॉमर्शियल इमारतों की चेकिंग को लेकर अभियान शुरू किया था। खासतौर से कोचिंग सेंटरों में ज्यादा फोकस था। इन सेंटरों में ज्वाइंट टीम ने चेकिंग की थी। जिसके बाद 10 कोचिंग संचालकों ने फायर ब्रिगेड से फायर एनओसी प्राप्त की है। जबकि कोचिंग के रजिस्ट्रेशन के लिए आठ नए आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय में आए हैं। स्थलीय सत्यापन के बाद इन सेंटरों को रजिस्टर्ड किया जाएगा।
कोचिंग सेंटरों की जांच देश व प्रदेश में बढ़ती आगजनी की घटनाओं व जनहानि के बाद जिला प्रशासन सजग हो गया है। जिसके चलते जून माह के आखिरी सप्ताह में एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में डीआईओएस व मुख्य अग्निशमन अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.