हमीरपुर, अगस्त 26 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश और वफात का पर्व ईद मिलादुन्नबी बुधवार को जनपद में परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर, कस्बा और ग्रामीण इलाकों में शानो-शौकत से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाले गए। इस्लामी परचमों को लहराते हुए लोगों ने 'सरकार की आमद मरहबा', 'लब्बैक या रसूल अल्लाह' के नारे लगाए। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर का भी इंतजाम किया गया था। शहर में बुधवार को दिन में सूफीगंज कदीमी इमाम चौक से शुरू हुए जुलूस में सबसे आगे शहर के उलेमा और मस्जिदों के पेशइमाम चल रहे थे। जुलूस में शामिल, बच्चे, बूढ़े और जवानों के हाथों में इस्लामी परचम थे। सभी लोग हुजूर की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का जगह-जगह लोगों के लिए जगह-जगह लंगर का इंतजाम किया गया था। सुभाष चौराहे में...