Hamirpur News: शादी के बाद पहला रक्षाबंधन मनाने मायके आई नवविवाहिता की करंट लगने से मौत
हमीरपुर, सितम्बर 11 -- Hamirpur News: मौदहा। शादी के बाद पहला रक्षाबंधन मनाने मायके आई नवविवाहित की शुक्रवार को फर्राटा पंखे का करंट लगने से मौत हो गई। नवविवाहिता के परिजन उसे बेहोशी हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि हो गई। इस घटना से मृतका के मायके से लेकर ससुराल में शोक की लहर दौड़ गई। सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पूजा मायके में रक्षाबंधन मनाने आई थी। शुक्रवार की सुबह पूजा ने घर में लगे फर्राटा पंखे का जैसे ही स्विच बंद किया वैसे ही अचानक करंट लगने से अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के चाचा शिवकुमार कबीर ने बताया कि पूजा की शादी इसी वर्ष मई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.