हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर शुरू हुआ विशेष संचारी अभियान शहर में ही दम तोड़ता दिख रहा है। यमुना पट्टी के भिलावां और मेरापुर वार्डों की गलियों में गंदे पानी का भराव है। मच्छरों की फौज ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। हर घर में बुखार से ग्रसित मरीज पड़े हुए हैं। दोनों वार्डों के बीच पुरानी गंदे पानी की तलैया की सड़ांध ने लोगों के सामने और भी ज्यादा मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं। इन वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तभी दिखती है जब बीमारियां फैलती हैं। इससे पहले न तो यहां दवा का छिड़काव कराया जाता है और न ही लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने की कोई जहमत उठाता है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नगर निकायों में फॉगिंग-एंटी लार्वा छिड़काव शुरूअभियान की शुरुआत गुरुवार को डीएम के हरी झंडी दिखा...