हमीरपुर, नवम्बर 10 -- Hamirpur News: राठ। कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव में 31 अक्टूबर को तालाब में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजन शव लेकर मंगलवार की सुबह थाने पहुंच गए। थाने के अंदर शव रखकर हंगामे शुरू कर दिया। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने इस प्रकरण में पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसेला गांव में 31 अक्टूबर को दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें कल्लू अहिरवार की पत्नी फूला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उरई और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। करीब आठ दिनों तक ...