हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। थाना जरिया के इटैलियाबाजा गांव में सोमवार की देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है। इटैलियाबाजा गांव निवासी 32 वर्षीय संजय उर्फ संजू पुत्र मूरतध्वज अपने साथियों के साथ गांव बाहर पार्टी कर रहा था। यहां जमकर शराब भी पी जा रही थी। तभी चखने को लेकर विवाद हो गया। जो इतना बढ़ा कि पार्टी में शामिल युवकों में छीनाझपटी होनी लगी। इसी दरम्यान गोली चल गई। जो सीधे संजय को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पार्टी में शामिल युवकों में हड़कंप मच गया और सभी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय का ...