Hamirpur News: शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को पीटकर घर से निकाला
हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। शराब के नशे में धुत्त पति ने पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और हाथ में बांका लहराते हुए धमकी दी है कि अगर घर के आसपास नजर आए तो सभी को काटकर दफन कर दूंगा। पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के बांकी मार्ग के निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि पति रामबाबू शराब का लती है और आए दिन मारपीट, गाली-गलौज करता है। गत 10 अक्टूबर की रात 11.30 बजे पति शराब के नशे में धुत्त होकर आया और उसके साथ 14 वर्षीय पुत्री शीलू, 12 वर्षीय अनुराधा, 10 वर्षीय राधा 10 वर्ष, आठ वर्षीय पूजा, पांच वर्षीय पुत्र कृष्ण, दो वर्षीय सूर्या को जमकर पीटा और घर से बाहर निकालकर बांका लहराते हुए कहा कि अगर यहां नजर आए तो सभी काटकर दफन कर दूंगा। साथ ही धमकी दी है कि वह मकान बेच देगा। थानाध्यक्ष पवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.